तुम देते यूँ ही हमारा साथ, हम करिश्मा कर जाते पुरे आलम मे|
हमारे जीने मरने की कसमे ली जाती, पुरे इस कायनात में ||
हमारे खूबसूरत प्यार की कहानी, धूम मचा जाती पुरे जग में |
हमारे ह्रदय की अनमोल फसल के चर्चे होते, इस पुरे जहाँ में ||
हमारे मासूम महोब्बत की मिशाल, मशहूर हो जाती इस दुनिया मे|
हमारे प्रेम की अनुभूती शामिल हो जाती, कुदरत की हर रचना में ||
नलिनी सिंह " नीशी "

No comments:
Post a Comment